{"_id":"65c07c5e021072b54d0878fb","slug":"youth-committed-suicide-over-domestic-dispute-in-janjgir-champa-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग मिला सिर; जांच में जुटी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग मिला सिर; जांच में जुटी जीआरपी
Mon, 05 Feb 2024 11:43 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:43 AM IST
सार
जांजगीर चांपा में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। रेलवे ट्रैक की पटरी पर एक धड़ सिर से अलग मिला। घटना के बाद जीाआरपी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नैला फटक से 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक की पटरी पर धड़ से अलग सिर मिला है। युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद सामने आया है। वह रात से ही घर वापस नही आया था। जीआरपी पुलिस चांपा जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, परिजनों ने बताया की मृतक युवक सुरेंद्र किरण जोकि नशे का आदि था। रोजाना नशे की हालत में घर आया करता था। जिससे आए दिन घर में बड़े भाई और मां से विवाद हुआ करता था। रविवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था। जिसके बाद विवाद होने पर वह रात को 11 बजे करीबन घर से निकल गया और वापस नही आया। रात भर नैला रेलवे स्टेशन में रहा,आज सोमवार सुबह करीबन आठ बजे सुरेंद्र किरण के आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बी एस पाढीग्राही ने बताया कि नैला रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। सुबह पांच से छह के बीच एक युवक ने मालगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन