फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Woman dies in road accident crushed by truck traffic jam continued for two hours in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसे में महिला की मौत, ट्रक ने कुचला, दो घंटों तक चला चक्काजाम

Sun, 13 Oct 2024 04:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Oct 2024 04:15 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के तरौद मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला है,जिससे मौके पर ही महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
Woman dies in road accident crushed by truck traffic jam continued for two hours in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के तरौद मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला है,जिससे मौके पर ही महिला की मौत हुई है। ट्रक चालक वाहन को छोड़ मौके से भाग निकला , ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए चक्का जाम किया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतिका ज्योति साहू 32 वर्ष अपने बच्चे और पति के साथ ग्राम तरौद से अपने घर झलमला जा रहे थे। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से ट्रक आ रहा था,सड़क में बने गड्ढे में बाइक का पिछला चक्का पढ़ने से बाइक लखड़ने लगी जिससे पीछे बैठी ज्योति साहू उछल कर सड़क में जा गिरी । वही पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में लेते हुए कुचला है जिसे महिला की मौत हुई है,चालक मौके पर से भाग निकला। 
विज्ञापन


घुसे में ग्रामीणों ने चक्का जाम करने लगे घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर पुलिस टीम और राजस्व विभाग के अधिकारि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाईस देते हुए मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए शासन की ओर से सहयता राशि और ट्रक मालिक से 75 हजार रुपए देने के बाद  चक्का जाम को समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को सड़क से उठकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा गया है, वही मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed