फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa: Unidentified Body Found Stuffed in Sack in Canal, Sharp Weapon Marks on Neck; Murder Suspected

जांजगीर-चांपा: बोरी में डालकर नहर में फेंका शव, गर्दन पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 16 Sep 2026 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

बोरी में बंद कर नहर में फेंके गए अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Janjgir-Champa: Unidentified Body Found Stuffed in Sack in Canal, Sharp Weapon Marks on Neck; Murder Suspected
जांच करते पुलिस अधिकारी

विस्तार

सक्ती जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र में नहर में बोरी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने नहर में पानी के साथ बहकर आ रही एक बोरी को देखा। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अड़भार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को नहर से बाहर निकालकर खोला। इसके अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। प्रारंभिक जांच में मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने जैसे निशान दिखाई दिए हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को बोरी में बांधकर नहर में फेंका गया होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: 15 साल बाद बालको के प्रभावित परिवारों की मांगों पर बनी सहमति, चक्काजाम के बाद 6 बिंदुओं पर लिखित समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक कौन है और वह नहर तक कैसे पहुंचा।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण और गर्दन पर मिले चोट के निशानों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed