{"_id":"6841ba98dd0269b49902b1b3","slug":"sp-dismissed-constable-after-he-found-involved-in-theft-case-in-janjgir-champa-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: चोरी के तीन मामलों में शामिल था आरक्षक, जांच में पाया दोषी, एसपी ने किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: चोरी के तीन मामलों में शामिल था आरक्षक, जांच में पाया दोषी, एसपी ने किया बर्खास्त
Thu, 05 Jun 2025 09:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में चोरी की वारदात में शामिल आरक्षक शशिकांत को एसपी ने पद से बर्खास्त कर दिया है। आदेश एसपी विजय पांडेय ने जारी किया है।
विज्ञापन
आरक्षक पद से हुआ बर्खास्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के रक्षितकेंद्र में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के तीन मामलों में संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए संलिप्त पाया गया था। उसे दिनांक 23 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विभाग ने इसे अत्यंत गंभीर सेवा विपरीत आचरण मानते हुए आज आरक्षक को सेवा से बर्खास्त किया है। पुलिस बल में रहते हुए ऐसा कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आरक्षक पर संगठित गिरोह के साथ चोरी में संलिप्तता पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।
विज्ञापन
इस प्रकार की संलिप्तता न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि पुलिस बल की साख को भी गहरा आघात पहुंचाती है। ऐसे मामलों में विभाग अब शून्य सहनशीलता की नीति अपना रहा है।