फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Shocking revelation of Janjjagir Champa murder case SP said he had never seen such a case

हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: ऑटो चालक ने यात्री की हत्या के बाद बदला रूप, एसपी बोले- नहीं देखा ऐसा मामला

Fri, 29 Dec 2023 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

ऑटो चालक ने यात्री की हत्या कर खुद की हत्या का षड्यंत्र रचा और मृतक के कपड़े बदल कर अपना मुंडन कराकर चुरामन साव बन गया, पुलिस ने मामले में आरोपी ऑटो चालक शंकर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान के लिए झारखण्ड से परिजनों को बुलाया है।

विज्ञापन
Shocking revelation of Janjjagir Champa murder case SP said he had never seen such a case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा चौकी के भारत माला सडक में 36 घंटे पहले ऑटो चालक की हत्या के मामले को सुलझाने में जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक ने अपने अब तक के कार्यकाल में इस तरह का मामला नहीं देखने का दावा किया। क्योंकि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता है। ऑटो चालक ने यात्री की हत्या कर खुद की हत्या का षड़यंत्र रचा, और मृतक के कपड़े बदल कर अपना मुंडन कराकर चुरामन साव बन गया, पुलिस ने मामले में आरोपी ऑटो चालक शंकर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान के लिए झारखण्ड से परिजनों को बुलाया है। साथ ही पुलिस ने दफ़न शव को निकालने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन

25-26 दिसंबर की रात एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने में धोखा खा गई। पुलिस ने शव की पहचान ऑटो मालिक शंकर शास्त्री के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसे परिजनों ने अपने गाँव बिलासपुर भाठापारा में दफ़न कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंतोरा पुलिस ने ऑटो चालक शंकर शास्त्री की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश शुरू की, बिलासपुर, बलौदा और पंतोरा के सीसटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें  ऑटो में चालक के साथ एक सवारी भी दिखी। साइबर पुलिस को रात में झारखण्ड के चुरामन साव का मोबाईल लोकेशन घटना स्थल पर मिला और उसी नंबर के वाट्सअप में कोरबा पुराना बस स्टैंड के ज्योति होटल का लोकेशन मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने चुरामन साव की तलाश शुरू की और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जिसमे आरोपी ने खुद को ऑटो चालक शंकर शास्त्री होना बताया और मृतक को चुरामन साव होना बताया।


 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुरामन साव झारखण्ड से बिलासपुर पंहुचा था, 25 दिसंबर की रात कोरबा जाने की तैयारी में था लेकिन बस और ट्रेन नहीं होने के कारण शंकर शास्त्री के ऑटो को 12 सौ रूपये में किराये पर लेकर कोरबा जा रहा था। बिलासपुर से निकलने के बाद ऑटो कई बार रुक-रुक कर चलने लगी, जिसके कारण चुरामन साव ने चालक के साथ गाली गलौज कर दी, दोनों ने शराब की रखी थी। चुरामन के गाली गलौज करने से ऑटो चालक ने चुरामन को मारने का मन लिया। रास्ते में ऑटो चाालक ने चुरामन की पत्थर से तुचलकर हत्या कर दी। 
       

इतना ही नहीं आरोपी ने मृतक के कपडे खुद पहन लिया और अपने कपड़े, आधार कार्ड और मोबाइल मृतक के पास छोड़ दिया जिसके कारण पुलिस ही नहीं उसके परिजन भी धोखा खा गए और शंकर शास्त्री का शव समझकर दफन कर दिया। इस मामले के खुलासा होने के बाद पुलिस ने झारखण्ड में चुरामन साव के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है और दफन शव की पहचान करने के लिए दंडाधिकारी से खुदाई की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed