Janjgir Champa: पुलिस ने चोरी और गुम हुए 102 मोबाइल फोन किया बरामद, एसपी ने धारकों को किया वितरण, खिले चेहरे
जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने मोबाइल फोन से होने वाली साइबर क्राइम को लेकर आम नागरिकों को अपराधों के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा की बदलती दुनिया में अब टेक्नोलॉजी के सहारे हम सभी लोग आगे बढ़ रहे है।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन की गुम और चोरी की सूचना थाने में दर्ज कराया गया था। जिसमे सभी मोबाइलों के आवेदनों को एसपी कार्यालय के साइबर टीम के पास भेजा गया था। जिसमे मोबाइलों को साइबर टीम ने ट्रेस कर राज्य और अन्य राज्यों से 102 नग मोबाइल बरामद किया था। जिन्हे एसपी विवेक शुक्ला के हाथों धारकों को रक्षित केंद्र में वितरण किया गया। जिसकी कीमत 18 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है।
जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने मोबाइल फोन से होने वाली साइबर क्राइम को लेकर आम नागरिकों को अपराधों के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा की बदलती दुनिया में अब टेक्नोलॉजी के सहारे हम सभी लोग आगे बढ़ रहे है। मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक अहम अंग है जिसमे हम अपनी सारी जरूरी कागजात का डॉक्यूमेंट रखते है। मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरत अपने नजदीकी थाना में जाकर सूचना दे। ताकि आपके मोबाइल फोन से किसी प्रकार के अपराधों से बचा जा सके।
एसपी विवके शुक्ला ने परिजनों को समझाइस देते हुए कहा की मोबाइल फोन से कई घटनाएं होती जा रही हैं। जब घर में नाबालिक बालिका/बालक हैं तो समय समय पर उनके फोन को चेक करें की कोई गलत तरीके से उपयोग तो नहीं कर रहा है। या किसी को अश्लील वीडियो फोटो तो भेज नही रहा है,क्यों की यह अपराधों की श्रेणी में आता है।
मोबाइल धारकों को सौंपे गये उनके मोबाइल
साइबर सेल की टीम ने बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर दुर्ग सक्ती एवं अन्य राज्य से बरामद किया है। जिसे रक्षित केंद्र जांजगीर के सभाकक्ष में एसपी विवेक शुक्ला के हाथों से 102 नग मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वितरण किया गया है। गुम एवं चोरी हुए मोबाइल को पाने के बाद लोगों के चेहरे में खुशी नजर आई। जिला पुलिस प्रशासन और साइबर टीम को लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जांजगीर चांपा पुलिस ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा की यदि आपका मोबाइल फोन कही गुम या चोरी होता है तो तत्काल www. Ceir.gov.in में जाकर पोर्टल में सूचना दें या नजदीकी थाने में जाकर सूचना दे सकते हैं।