Janjgir Champa: पुलिस अधिकारियों ने किया बैंको का औचक निरीक्षण, संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही निगरानी
जांजगीर चांपा जिले के बैंको में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बैंको में पुलिस अधिकारियों की टीम ने बैंको का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के बैंको में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बैंको में पुलिस अधिकारियों की टीम ने बैंको का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक से पैसा निकालने पहुंचे किसानों और खाता धारकों को सीधे घर जाने की समझाइए दी गई। वही बैंक के आस पास संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सूचना देने को कहा गया है। बैंक के शाखा प्रबंधक/कर्मचारियों को भी लोगों को जागरूक करने पंपलेट वितरण कर किसानों एवं ग्राहकों को पैसा लेनदेन समय उचित बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा गया।
जिले में अक्सर बैंक के पास से लूट या उठाई गिरी की घटना सामने आती है। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने सभी थाना क्षेत्रों एवं चौकी थाना क्षेत्र में स्थित बैंको का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में आज मंगलवार को सभी थाना क्षेत्रों के बैंको में पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उठाई गिरी, लूट एवं चोरी की घटना न हो, उचित बचाव/सुरक्षा के लिए सभी बैंको का चेकिंग किया गया है। वहीं संदिग्ध ब्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
किसानो एवं खाताधारकों को बैंक से पैसा निकालने के बाद कहीं नही रूकने सीधे अपने घर ही जाने तथा बैंक के आस पास यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु समझाइस दी गई। बैंकों में लोगों को उठाई गिरी, लूट, चोरी की घटना ना हो जिसके लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा निर्देश के संबंध में पुलिस के द्वारा पाम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही बैंक के शाखा प्रबंधक/ बैंक के कर्मचारी को भी पाम्पलेट वितरण करने को कहा गया,ताकि बैंक में आने वाले किसानों एवं ग्राहकों को पैसा लेनदेन समय उचित बचाओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।
बैंक के अंदर बिना किसी काम से कोई भी व्यक्ति आता है तो तुरंत उसे बैंक से बाहर निकालने को कहा ताकि रैकी ना कर सके। वही किसान एवं ग्राहकों को अपना बैंक पासबुक या एटीएम के नंबर को किसी अन्जान लोगों को नही बताने ना ही देने की की समझाइस दी गई है।