फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Mystery of blind murder solved accused arrested

Janjgir Champa: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, पांच साल पहले हुई मारपीट को लेकर था नाराज

Sun, 03 Sep 2023 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि, राजकुमार खूटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की वजह सामने आई है। आरोपी राजकुमार खूटे पांच साल पहले मृतक श्रवण कुमार के साथ काम करने गुजरात गया था।

विज्ञापन
Mystery of blind murder solved accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ढाबाडीह गांव में शनिवार को घर के बाहर खाट में सो रहे श्रवण कुमार कुर्रे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मुख्य आरोपी राजकुमार खूटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार खूटे ने पांच साल पहले हुए विवाद मारपीट को लेकर रंजिश रखता था। जिसे लेकर उसने रात्रि में टांगिया से सिर पर मारकर हत्या की है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

 


एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि, राजकुमार खूटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की वजह सामने आई है। आरोपी राजकुमार खूटे पांच साल पहले मृतक श्रवण कुमार के साथ काम करने गुजरात गया था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और मृतक श्रवण कुमार ने आरोपी राजकुमार के साथ मारपीट की थी जिससे उसके सिर पर चोट आई थी और पांच टांके लगे थे। 

विज्ञापन

 

जिसके बाद मृतक श्रवण कुमार ने इलाज कराने और पैसा देने की बात कही थी। पांच साल बाद भी पैसा नहीं मिला जिसको लेकर मारने की नियत रखता था। शनिवार की रात्रि मृतक श्रवण कुमार, आरोपी राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर एक साथ शराब पी जिसके बाद तीसरे व्यक्ति ने दोनो को उनके घर छोड़ने के बाद चला गया। आरोपी अपने घर से टांगिया लेकर श्रवण कुमार के घर गया और सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed