फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Knife attack on BJP leader and brother in janjgir champa

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: भाजपा नेता और भाई पर चाकू से हमला, बिलासपुर किया रेफर; फरार आरोपियों को दबोचा

Tue, 09 Apr 2024 12:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

भाजपा नेता और भाई पर पुरानी रंजिश को लेकार चाकू से की हमला आई है। गंभीर चोट के बाद एक को बिलासपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों सगे भाई आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Knife attack on BJP leader and brother in janjgir champa
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के भाजपा आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला किया है। जिसमें संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर में उपचार जारी है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार की रात करीबन नौ बजे वार्ड नंबर छह में रहने वाले भाजपा आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22) वर्ष और सोनू बजाज (26) पुरानी रंजिश रखते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। 
विज्ञापन


माना करने पर योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए भाजपा आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से तीन बार हमला किया गया है। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमें संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं योगेश साहू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को चाकू मारने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी राजू बजाज और सोनू बजाज जोकि मोटर साइकिल से फरार हो रहे थे। जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य सहयोगियों के होने की संभावना जताई गई है। पूर्व में आरोपी सोनू बजाज के खिलाफ धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed