फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Recruitment will be done in Police Line Khokhra for Agnivir

Janjgir Champa: अग्निविर के लिए पुलिस लाइन खोखरा में होगी भर्ती, कलेक्टर और कार्नल ने ट्रैक का किया निरीक्षण

Tue, 28 Nov 2023 09:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार 15 से 23 दिसंबर को भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती की जानी है। जिसे लेकर अभ्यर्थियों के दौड़ के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर  दौड़ स्थल में जिले की कलेक्टर, एसपी और कर्नल ने पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
Janjgir Champa Recruitment will be done in Police Line Khokhra for Agnivir
अग्निविर के लिए पुलिस लाइन खोखरा में होगी भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखरा में भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना भर्ती की रैली होनी है। जिसमें अन्य जिले से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। जिसे लेकर पुलिस लाइन मैदान को तैयार किया गया है। जिसके निरीक्षण के लिए जिले के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल और कर्नल एन सेमल्टी ने मैदान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार 15 से 23 दिसंबर को भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती की जानी है। जिसे लेकर अभ्यर्थियों के दौड़ के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर  दौड़ स्थल में जिले की कलेक्टर, एसपी और कर्नल ने पहुंचकर जायजा लिया। यह मैदान 1600 मीटर की दौड़ के लिए बनाया गया है। जोकि चार राउंड मैदान का चक्कर लगाकर 1600 मीटर की दौड़ को अभ्यर्थी पूरा करेंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मैदान के निरीक्षण दौरान उपाथित अधिकारियों से रनिंग ट्रैक, साफ सफाई पेयजल लाइटिंग ,पार्किंग के साथ ही चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम के साथ कैंप लगवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी अभ्यर्थी को चोट लगने या अन्य स्वस्थ के संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत उपचार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 1400 अभ्यार्थियों की होगी दौड़

भारतीय सेना में अग्निवीर और सेना भर्ती में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बड़ी संख्या में भर्ती रैली में शामिल होने की संभावना है। जिसके लिए एक दिन में लगभग 1400 अभ्यार्थियों का दौड़ कराया जायेगा। जिसमें सुबह केवल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसके बाद रात को रनिंग ट्रैक पर दौड़ कराया जायेगा। जोकि 1600 मीटर का होगा, रनिंग ट्रैक का अभ्यर्थियों को चार राउंड मैदान की दौड़ लगानी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed