फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir-Champa: Man Robbed at Knifepoint on Pretext of Giving Lift, 4,000 Transferred Online; 2 Arrested

जांजगीर-चांपा: लिफ्ट के बहाने युवक से चाकू की नोक पर लूट, मोबाइल छीनकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 4 हजार, 2 गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 09:44 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: जांजगीर-चांपा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 09:44 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में लिफ्ट देने के बहाने युवक से चाकू की नोक पर लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल लूटने के साथ 4 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे।

विज्ञापन
Janjgir-Champa: Man Robbed at Knifepoint on Pretext of Giving Lift, 4,000 Transferred Online; 2 Arrested
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैला चौकी क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने युवक से चाकू की नोक पर लूट और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक का मोबाइल लूटने के साथ ही उसके खाते से जबरन 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये कीमत का लूटा गया मोबाइल, घटना में इस्तेमाल चाकू और पेचकस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम कन्हाईबंद निवासी मुकेश पटेल ने नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे वह नैला स्थित देसी शराब दुकान पर गया था। वहां से मोटरसाइकिल से घर लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। मुकेश ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर रुपये की मांग की। मुकेश के पास नकद पैसे नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल के माध्यम से उसके खाते से जबरन 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: ओडिशा पुलिस पर गोली चलाकर भागा हिस्ट्रीशीटर, जगदलपुर में दबोचा गया


घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नैला चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेह के आधार पर शरद कुमार सूर्यवंशी (23) और भानुप्रताप सूर्यवंशी (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट और मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चाकू और पेचकस बरामद कर जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed