{"_id":"64cb400ac425c04df8009076","slug":"husband-killed-wife-and-their-3-daughters-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे पति की हैवानियत: फावड़े से पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, इलाके में दहशत; वजह तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे पति की हैवानियत: फावड़े से पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, इलाके में दहशत; वजह तलाशने में जुटी पुलिस
Thu, 03 Aug 2023 11:20 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:20 AM IST
सार
एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब परिवार सो रहा था। हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी देशराज कश्यप को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, हत्या की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, देशराज कश्यप का बीते 10 साल से मानसिक इलाज चल रहा है। 31 जुलाई को भी वह इलाज कराने बिलासपुर गया था। फिर रात में देशराज ने अपनी पत्नी मोंगरा, 3 बेटी पूजा, भाग्यलक्ष्मी और याचना की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। उसने घटना को तब अंजाम दिया, जब सब सोए हुए थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी देशराज फरार हो गया। जब घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी तो सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर पर 4 लाश खून से लथपथ पड़ी थी। घटना के बाद एफएसएस की टीम को बुलाया गया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
फिलहाल, आरोपी देशराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जांजगीर-चांपा जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी देशराज की मानसिक इलाज 10 बरसों से चल रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है।