Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High-voltage drama by the accused in Mungeli court: He jumped from the dock and threatened to kill the judge

मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा: कटघरे से कूदकर जज को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 17 Nov 2026 07:46 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Nov 2026 07:46 PM IST
सार

मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी भगतराम राजपूत ने कटघरे से छलांग लगाकर हंगामा किया। न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
High-voltage drama by the accused in Mungeli court: He jumped from the dock and threatened to kill the judge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिला न्यायालय में रिमांड पेशी के दौरान एक आरोपी ने भारी हंगामा किया। उसने कटघरे से छलांग लगाकर न्यायिक अधिकारी की टेबल तक पहुंचने का प्रयास किया। आरोपी ने पीठासीन अधिकारी और न्यायालयीन कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इस गंभीर मामले में मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की तीन अलग-अलग धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले के अनुसार, 25 वर्षीय भगतराम राजपूत को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुमली का निवासी है। पुलिस उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय लेकर आई थी। सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी ने आरोपी से उसका नाम पूछा। लेकिन भगतराम राजपूत ने नाम बताने से साफ इन्कार कर दिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उसे नाम बताने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपी अचानक अत्यधिक उग्र हो गया और अदालत के भीतर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


कटघरे से कूदकर धमकी
अदालत कक्ष में उग्र हुए आरोपी ने अचानक कटघरे से छलांग लगा दी। उसने वहां रखे कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी सीधे पीठासीन न्यायिक अधिकारी की टेबल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने कर्मचारियों के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने गाली-गलौज की और न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आरोपी के इस अनियंत्रित कृत्य से शासकीय सेवकों के कार्य में व्यवधान पड़ा। न्यायालयीन कार्रवाई बाधित हुई और अदालत की गरिमा को ठेस पहुंची। इस घटना के बाद जिला न्यायालय में पदस्थ शिकायतकर्ता ने मुंगेली सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दी। पुलिस ने भगतराम राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया है। मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed