फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   husband killed his wife on suspicion of illicit relationship In Janjgir Champa

पति बना जल्लाद: अवैध संबंध में पत्नी को पीट-पीट कर किया बेहोश, कीटनाशक दवा पिलाकर की हत्या

Wed, 29 Nov 2023 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 10:27 PM IST
सार

आरोपी पति ने पत्नी पार्वती महंत के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में जबरन कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। हत्या के छह महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
husband killed his wife on suspicion of illicit relationship In Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जर्वे में आरोपी सुरदर्शन दास महंत ने अपनी पत्नी मृतिका पार्वती महंत के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में जबरन कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। मृतिका के विसरा को जांच के लिए एफएसएल बिलासपुर भेजा गया था। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी सुदर्शन दास महंत को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक डिमांड पर सेल भेजा गया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, बलौदा थाने में आरोपी सुदर्शन दास ने सूचना दी थी की दो माई की रात्रि उसकी पत्नी मृतिका पार्वती महंत के साथ रात्रि में घरेलू झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रात्रि में तबीयत बिगड़ी और एंबुलेंस बुलाया गया। जिसमें कर्मचारी ने सांस नहीं चलाना बताया। जिस पर बलौदा पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में शरीर, सिर में चोट के निशान
मृतिका पार्वती महंत के शव को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें डॉक्टर ने बताया था कि मृतिका के शव के शरीर में चोट के निशान है सिर पर गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट सामने आया कि मृतिका पार्वती महंत की मौत कीटनाशक दवा के सेवन करने से मौत हुई है। जिसके बाद मृतिका के माता और भाई का कथन लिया। पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 302, 328 के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुरदर्शन दास महंत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने बताया की उसकी पत्नी मृतिका पार्वती महंत को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने पर गुस्सा आया और अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए पहले हाथों से मारपीट की और फिर उसका सिर बेड से टकरा गया। जिसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। बेहोशी की हालत में कीटनाशक दवा को जबरन पिलाकर हत्या करने की बात कही। आरोपी सुरदर्शन दास महंत ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसपर धारा 302, 328 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed