फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Government school principal committed suicide by hanging himself in Janjgir Champa

Janjgir Champa: फांसी लगाकर शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, बीपी समेत कई बीमारियों से था ग्रसित

Fri, 01 Mar 2024 03:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 03:55 PM IST
सार

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव से मिली जानकारी अनुसार, मृतक उत्तम कुमार की पत्नी ने बताया की मृतक उत्तम कुमार की तबीयत एक माह से खराब चल रही थी। जिसे बीपी शुगर और हाथ पैर कांपने की बीमारी थी।

विज्ञापन
Government school principal committed suicide by hanging himself in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईबी रेस्ट हाऊस के पिछे विद्यानगर में अपने घर के अंदर सीढ़ी की रेलिंग में फांसी लगाकर शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल उत्तम कुमार वारे उम्र 57 साल ने आत्महत्या की है। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव से मिली जानकारी अनुसार, मृतक उत्तम कुमार की पत्नी ने बताया की मृतक उत्तम कुमार की तबीयत एक माह से खराब चल रही थी। जिसे बीपी शुगर और हाथ पैर कांपने की बीमारी थी। इलाज के लिए 26 फरवरी को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 29 फरवरी को घर आ गए। रात्रि में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। 

विज्ञापन

वहीं दूसरे कमरे में भाई अजय लेदर सोया हुआ था। जब सुबह करीबन 4.30 बजे नींद खुली तो देखा की उत्तम कुमार घर में बने सीढ़ी के रेलिंग में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed