फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Four gates of Shivrinarayan Barrage were opened without alerting in Janjgir Champa

Janjgir Champa: बिना अलर्ट किए खोले गए शिवरीनारायण बैराज के चार गेट, पानी के बहाव में नहाते समय बहने लगे लोग

Thu, 02 May 2024 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 04:51 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के शिवारीनारायण महानदी में बने बैराज के चार गेट खोला गया। बैराज के नीचे नहा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे महानदी के बैराज के नीचे नहा रहे 4 बच्चे बहने लगे।

विज्ञापन
Four gates of Shivrinarayan Barrage were opened without alerting in Janjgir Champa
पानी के बहाव में नहाते समय बहने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के शिवारीनारायण महानदी में बने बैराज के चार गेट खोला गया। बैराज के नीचे नहा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे महानदी के बैराज के नीचे नहा रहे 4 बच्चे बहने लगे। वहीं कई लोगों का मोबाइल भी पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण से गुजरने वाली महानदी के बीच जोकि बलौदा बाजार और जांजगीर चांपा जिले के बीच बैराज बनाया गया है। जिसमे आज गुरुवार की दोपहर करीबन 1.30 बजे बैराज के नीचे स्थानीय लोग और बच्चे काम पानी होने पर महानदी के बीच में जाकर नहा रहे थे। वही गाड़ी धो रहे थे। इस दौरान बैराज के 4 गेट अचानक से खोला दिया गया। जिससे लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई पानी का बहाव तेज होने पर किसी तरह से नदी के बीच से लोगो ने अपनी जान बचाई मगर 4 बच्चे जिसमे 10 से 11 वर्ष के दो और 15 से 16 वर्ष के दो बच्चे पानी में बहने लगे। जिन्हे किसी तरह से नदी के बहाव में कूद कर युवक ने जान बचाई है। किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है हल्की फुल्की खरोच की चोट आई है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है की गेट खोलने से पहले बैराज के पास लगे सायरन को चालू किया जाता है और 10 से 15 मिनट बाद ही गेट को खोला जाता है। ताकि बैराज के आस पास लोग है तो हट जाए,मगर बैराज में काम कर रहे कर्मचारियों ने सायरन भी नही बजाया और सीधे 4 गेट खोल दिए जिससे पानी का बहाव तेज हो गया। कर्मचारियों  की लफवाही सामने आया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है और न ही कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed