फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of youth found in room number 109 of Mayank Hotel

Janjgir Champa: मयंक होटल के कमरा नंबर 109 में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, मौत का कारण अज्ञात

Sun, 27 Aug 2023 04:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Aug 2023 04:58 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही फॉरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी। युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Dead body of youth found in room number 109 of Mayank Hotel
मयंक होटल के कमरा नंबर 109 में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के लिंक रोड स्थित मयंक होटल के कमरा नंबर 109 में एक युवक अभिजीत उम्र 35 साल जो पुणे का रहने वाला है। जिसका शव कमरे के अंदर बेड में पड़ा मिला है। होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही फॉरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी। युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन


एएसपी अनिल सोनी ने बताया की, मृतक युवक अभिजीत बोतत्रे उम्र 35 साल जोकि जांजगीर के मयंक होटल में 24 अगस्त की दोपहर  रूम किराए में लिया और कमरे में चला गया था। होटल में काम करने वाले वेटर ने कमरे में पानी लाकर दिया। जिसके बाद से कमरे से 2 दिनों तक किसी प्रकार की हलचल या खाने का ऑडर नही मिला तो 26 अगस्त की शाम जाकर बात करने की कोशिश की गई मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नही मिला। 

विज्ञापन

 

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पुलिस पहुंची और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। जिसके बाद मौत होने की जानकारी मिली। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। और जांच पड़ताल की गई। मृतक अभिजीत के पास से कुछ गोलियां बरामद की गई हैं जिसमे बीपी शुगर और अन्य दवाइयां थी। मृतक के मुंह से खून भी निकला हुआ था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed