फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of young man found in room there was a fight between brothers in Janjgir Champa

Janjgir Champa: कमरे में युवक का मिला शव, भाइयों के बीच हुई थी लड़ाई, चोट के मिले निशान, हत्या की आशंका

Wed, 06 Mar 2024 01:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में घर के कमरे में संतोष बरेठ शव मिला है। मृतक शराब पीने का आदि था, जिससे लेकर रोजाना घर में दोनों भाइयों के बीच लड़ाई झगडे होते रहते थे।

विज्ञापन
Dead body of young man found in room there was a fight between brothers in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में घर के कमरे में संतोष बरेठ शव मिला है। मृतक शराब पीने का आदि था, जिससे लेकर रोजाना घर में दोनों भाइयों के बीच लड़ाई झगडे होते रहते थे। घटना सोमवार की रात्रि 8.30 बजे की है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर कर रही है। 

विज्ञापन

  

जानकारी के अनुसार, मां सुशीला बाई ने बताया की मेरे तीन बेटे शिव, सुरेश और संतोष बरेठ हैं। शिव और सुरेश जम्मू कश्मीर में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते है। और संतोष छोटा बेटा है जो घर में ही रहता था। शिव अभी जम्मू कश्मीर में है वही सुरेश भी घर आया हुआ था। संतोष जोकि शराब पीने का आदि था,रोजाना सुबह शाम शराब पीकर घर आया करता था। जिससे लेकर लड़ाई झगडे सुरेश और संतोष के बीच हुआ करता था। सोमवार की शाम 4 बजे करीबन शराब के नशे में संतोष घर आया था जिससे नाराज होकर दोनो भाईयो के बीच लड़ाई झगडे होने लगे। वही बीच बचाव के लिए गई मगर दोनो शांत नहीं हुए। तो घर से निकल गई और बर्मबाबा चौक के पास बैठी रही। 

विज्ञापन

 

जब रात करीबन 8.30 बजे घर वापस गई तो देखा की संतोष जोकि अपने कमरे में जमीन पर सोया हुआ था। जिसे कई बार आवाज लगने पर भी कोई जवाब नही दिया। गांव के लोगों को बुलाया गया जिसमे देखा तो संतोष बरेठ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएसआई दिलीप सिंह ने बताया की मृतक संतोष बरेठ और उसके मंझले भाई के बीच लड़ाई झगडे होने की जानकारी सामने आई है। वहीं मृतक संतोष के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed