फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of a person found on the road soaked in blood in Janjgir Champa

Janjgir Champa: खून से लथपथ सड़क पर मिला शख्स का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की जताई जा रही है आशंका

Tue, 16 Jan 2024 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 03:04 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप उम्र 42 साल के रूप में की गई है। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Dead body of a person found on the road soaked in blood in Janjgir Champa
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप उम्र 42 साल के रूप में की गई है। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

नवागढ़ थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके ने बताया की आज मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली की कोई व्यक्ति मृत सड़क किनारे पड़ा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव की पहचान की गई जिसकी पहचान रामरतन कश्यप के रूप में की गई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं सिर से खून निकला है। जिसे देखने पर हत्या प्रतीक हो रही है। हत्या की आशंका जाहिर की गई है, मगर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रामरतन कश्यप की मृत्यु के असल कारण पता चल पाएगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रमारतन कश्यप जोकि शराब पीने का आदि था। उसने नवागढ़ थाने में उसके साथ की जाने वाले मारपीट की शिकायत की गई थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दो दिन पहले रामरतन कश्यप ने मारपीट से तंग आकर जहर भी खाया था। मृतक रामरतन का कहना था की उसकी पत्नी को कुछ बोलने पर बांध कर मारपीट की जाती थी। सोमवार की रात वह नशे की हालत में घर था तभी घर से लड़ाई हुई और वह घर से निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed