फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   child died while taking bath in Hasdeo river

बुझ गया घर का चिराग; आंखों के सामने नदी में डूबा बेटा, देखते रह गए माता-पिता; 30 मिनट बाद निकाला बाहर

Fri, 09 Jun 2023 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

हसदेव नदी पर बने कुदरी बैराज में नहाने के दौरान एक 12 साल के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान माता पिता वहीं मौजूद थे।

विज्ञापन
child died while taking bath in Hasdeo river
मृतक ऋतुराज देवांगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चांपा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में हसदेव नदी पर बने बैराज में परिवार के साथ नहाने गए 12 साल के मासूम ऋतुराज देवांगन की गहरे पानी में चला गया। जिसे 30 मिनट तक खोजने के बाद मौके पर नहा रहे युवकों ने बाहर निकाला। उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

चांपा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल प्रकाश राठौर से मिली जानकारी अनुसार, संजय नगर चांपा के रहने वाले अनिल देवांगन और माता, छोटी बहन के साथ मृतक ऋतुराज देवांगन सुबह 7 बजे  नहाने के लिए कुदरी गांव के हसदेव नदी पर बने बैराज के पास नहाने गया हुआ था। अनिल देवांगन कोसे से कपड़े बनाने का काम करता है। वह अपने परिवार को लेकर नहाने गए थे। इस दौरान 12 साल का ऋतुराज देवांगन एक ट्यूब में बैठकर नहा रहा था। वहीं पास में ही माता पिता और छोटी बच्ची भी नहा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी ऋतुराज का ट्यूब नहाने के दौरान पलट गया और वह हसदेव नदी के पानी में डूब गया। बेटे को डूबता देख पिता अनिल देवांगन बचाने को आए लेकिन देर हो चुकी थी। वह गहरे पानी के अंदर चला गया। पिता अनिल देवांगन ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन बेटा नहीं मिला। वहीं पास में नहा रहे युवक को बुलाकर दोनों ने खोजा। जिसके बाद 30 मिनट बाद ऋतुराज देवांगन मिला। जिसे उपचार के लिए परिजन बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया,जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मासूम बच्चे ऋतुराज देवांगन को मृत घोषित किया। जिसके बाद रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है। 

विज्ञापन

मृतक ऋतुराज देवांगन के पिता अनिल देवांगन ने बताया की एक बेटा और एक छोटी बेटी है जिसमे बेटा ऋतुराज बड़ा था वह पढ़ाए लिखाई में तेज थाअभी उसने 6वीं की कक्षा पास की थी। वह 7वीं कक्षा में पड़ने जाने वाला था। वही उसकी 6 साल की छोटी बच्ची है। ऋतुराज की मां का रो रोकर बुरा हाल है। जल संसाधन विभाग जांजगीर के द्वारा बैराज के पास किसी भी तरह का दुर्घटना वाली संकेतित चिन्ह भी नही लगा गया है। इसमें अधिकारियों का भी लापरवाही सामने आई है। यदि सांकेतिक चिन्ह लगा होता तो  मासूम बच्चे की जान बच जाती। सांकेतिक चिन्ह नही होने के कारण यह घटना हुई।

बैराज के पास नहाने के लिए लोगो की उमड़ती है भीड़
इन दिनों गर्मी का मौसम है जहा लोग पिकनिक की तरह नहाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे है। नहाने आए हुए लोग किसी तरह की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का ध्यान नहीं रहता है जिसे पानी में डूबने से मौत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed