{"_id":"68406dab0e2f362b8b0562e0","slug":"janjgir-champa-mla-discussed-problems-of-naila-railway-station-with-drm-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर-चांपा विधायक ने डीआरएम से नैला रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर चर्चा की, शीघ्र समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर-चांपा विधायक ने डीआरएम से नैला रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर चर्चा की, शीघ्र समाधान की मांग
Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
सार
विधायक ब्यास कश्यप ने नैला रेलवे स्टेशन पर रेल ओवर ब्रिज, ट्रेन ठहराव, फुट ओवर ब्रिज और आधुनिकीकरण की मांग डीआरएम से की। डीआरएम ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक ब्यास कश्यप ने डीआरएम से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से भेंट कर नैला रेलवे स्टेशन और क्षेत्रीय रेल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मई में हुए धरना प्रदर्शन के बाद शासन के साथ हुई सहमति को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
कश्यप ने अपने ज्ञापन में नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास रेल ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति पर शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने गोंडवाना एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के नैला स्टेशन पर ठहराव की मांग दोहराई। साथ ही, केंद्र सरकार को भेजे गए ठहराव प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वे इस मुद्दे पर आगे संवाद कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने नहरिया बाबा मंदिर के पास प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज को केवल पैदल पथ तक सीमित न रखकर दोपहिया, तीनपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के लिए उपयुक्त बनाने की मांग की। इसके अलावा, विधायक ने नैला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और ठेकेदार की लापरवाही से यात्रियों को हो रही असुविधा का उल्लेख किया। उन्होंने पश्चिम दिशा में नया फुट ओवर ब्रिज और केबिन को जोड़ने वाली अप्रोच रोड की मरम्मत की मांग भी उठाई। डीआरएम ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन