फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   youth was made to invest to open a school youth was cheated of lakhs accused was arrested from Rajasthan in J

Jagdalpur: स्कूल खोलने के लिए युवक से कराया निवेश, लाखों की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 04:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Mar 2025 04:49 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को फोन पर एक युवक ने ब्लैक रॉक इंडियन बिजनेस स्कूल में पैसा लगाने और शेयर पर पैसा कमाने का लालच दिया, जहाँ युवक की बातों में आकर अपनी लाखों रुपये लगा दिया। 

विज्ञापन
youth was made to invest to open a school youth was cheated of lakhs accused was arrested from Rajasthan in J
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को फोन पर एक युवक ने ब्लैक रॉक इंडियन बिजनेस स्कूल में पैसा लगाने और शेयर पर पैसा कमाने का लालच दिया, जहाँ युवक की बातों में आकर अपनी लाखों रुपये लगा दिया, जहाँ ठगी का अहसास होने पर बचेली थाना में मामला दर्ज कराया गया,जहाँ 3 माह में पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करते हुए नगदी रुपये व अन्य सामान जब्त करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बचेली ले आये। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 19 जनवरी को प्रार्थी द्वारा थाना में आकर मामला दर्ज कराया कि  7 एवं 8 फरवरी 2024 के बीच फोनधारक एवं विभिन्न बैंक खाता धारको के द्वारा प्रार्थी से ब्लैक रॉक इंडियन बिजनेस स्कूल के नाम पर कुल 13 लाख 54 हजार 963 रुपये का धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया, जहाँ प्रार्थी से पूछताछ कर साइबर सेल की मदद से मोबाईल नंबरो के लोकेशन एवं विभिन्न बैंको के 300 खातो का जांच कर ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर बचेली पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव 18 मार्च को दीगर प्रांत जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर राजस्थान रवाना होकर फोन नंबर के आधार पर आरोपी मुकेश गर 30 वर्ष निवासी नांद शिव भाखरी थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर (राजस्थान) को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के घर का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से बैंक का पासबुक, चेकबुक, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड, मोबाईल एवं नगद 145000 रूपये जप्त किया गया,  21 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शिव जिला बाड़मेर राजस्थान से ट्राजिस्ट रिमांड पर न्यायालय बचेली के समक्ष पेश किया गया। 

विज्ञापन

 

ये हुआ जब्त सामान
(01) 07 नग बैंक पासबुक 
(02) 04 नग बैंक चेकबुक 
(03) 09 नग एटीएम कार्ड 
(04) 01 नग किशान कार्ड
(05) 06 नग पेन कार्ड, 
(06) 07 नग आधार कार्ड, 
(07) 02 नग ड्रायविंग लायसेंस, 
(08) 02 नग आर.सी. बुक 
(09) 04 नग मोबाईल एवं नगद 145000 रूपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed