फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Youth commits suicide by jumping in front of goods train

Jagdalpur: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 May 2023 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 May 2023 09:03 AM IST
सार

जगदलपुर के लामनी रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of goods train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के लामनी रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया की जगदलपुर से विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली मालगाड़ी सोमवार सुबह जैसे ही स्टेशन से निकलते हुए लामनी रेलवे ट्रैक के पास पहुंची कि अचानक देखा गया कि करीब 30 वर्षीय युवक आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने आ गया। जब तक ट्रेन ड्राइवर कुछ समझ पाता तब तक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसके बाद ट्रेन ड्राइवर ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों से लेकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed