फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   young man cut his brother with an ax in the greed of money In Jagdalpur

Jagdalpur: रुपयों के लालच में युवक ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा, मुआवजा राशि को लेकर था विवाद

Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
सार

इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। 20 फरवरी को मनीष बेंजाम शाम करीब सात बजे अपने घर में सोया था कि रंजिश में आरोपी बिज्जो बेंजाम ने टंगिया से मनीष बेंजाम के सिर, पीठ और कमर में ताबड़तोड़ वार किए। 

विज्ञापन
young man cut his brother with an ax in the greed of money In Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये का लालच किस तरह आदमी को बुरा बना देता है, इस बात का उदाहरण सोमवार की देर रात देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सगे भाई ने अपने ही भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एनएमडीसी द्वारा किसान के लिए जमीन के मुआवजा राशि में एक भाई का नाम नहीं था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी बिज्जो बेंजाम (36) साल निवासी ईरपा बुधूपारा और आरोपी का छोटा भाई मनीष बेंजाम दोनों अलग-अलग जगह अपने-अपने मकान में रहते हैं। दोनों की सामुहिक जमीन से एनएमडीसी का पाइप लाइन बिछ रहा था। 
विज्ञापन


जिसका मुआवजा राशि का बैंक चेक आरोपी बिज्जो बेंजाम के नाम से आया, मुआवजा राशि में मनीष बेंजाम अपना हिस्सा मांगता था। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। 20 फरवरी को मनीष बेंजाम शाम करीब सात बजे अपने घर में सोया था कि रंजिश में आरोपी बिज्जो बेंजाम ने टंगिया से मनीष बेंजाम के सिर, पीठ और कमर में ताबड़तोड़ वार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने घायल मनीष को इलाज के लिए 21 फरवरी को किलेपाल अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया। मनीष बेंजाम की पत्नी रामबती बेंजाम की रिपोर्ट पर थाना कोडेनार में धारा 307 का मामला दर्ज कर जांच की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed