{"_id":"6577e526c2826e351102165e","slug":"woman-was-bitten-by-a-mad-dog-in-jagdalpur-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में पागल कुत्ते का आतंक: घर का सामान लेने जा रही थी महिला, तभी किया हमला; मेकाज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में पागल कुत्ते का आतंक: घर का सामान लेने जा रही थी महिला, तभी किया हमला; मेकाज में भर्ती
Tue, 12 Dec 2023 10:15 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:15 AM IST
सार
जगदलपुर में एक महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया। महिला जब राशन का सामान लेने जा रही थी तभी महिला के ऊपर कुत्ते ने हमला कर दिया। जबकि साथी महिलाएं वहां से भाग गईं।
विज्ञापन
कुत्ते ने किया हमला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंगा में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के ऊपर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कुरेंगा निवासी मिटकी पति बुधराम 65 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने आस पड़ोस की महिलाओं के साथ घर के पास बने सोसायटी में राशन का सामान लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही घर से कुछ दूरी में महिला पहुंची तो अचानक से पीछे से आ रहे कुत्ते ने महिला के हाथ को काट लिया। साथ चल रही महिलाएं भाग गई।
विज्ञापन
किसी तरह से लोगों ने कुत्ते की चपेट से महिला को बचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया। जहां महिला को तत्काल उपचार के लिए मेकाज लाया गया।