{"_id":"63e1132395a7be0cdd2a05b6","slug":"weapons-found-near-waterfall-in-kanker-two-naxalites-also-arrested-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉटरफाल के पास मिले हथियार: पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई थी पिस्टल और गोलियां, दो नक्सली भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉटरफाल के पास मिले हथियार: पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई थी पिस्टल और गोलियां, दो नक्सली भी गिरफ्तार
Mon, 06 Feb 2023 08:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से आमाबेड़ा इलाके में पुलिस लगातार गश्त अभियान चला रही है। जिससे नक्सली बैक फुट पर हैं। हाल ही में 28 जनवरी को पुलिस ने गुमझीर उसेली और मरमाकोनारी इलाके में नक्सलियों को घेर लिया था। मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले थे। इसमें कई नक्सली घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
वॉटरफाल के पास से बरामद हुए हथियार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों ने सोमवार को मुक्तेखड़का वॉटरफाल से हथियार बरामद किए हैं। इसमें पिस्टल, गोलियां और अन्य सामान शामिल हैं। इन हथियारों को पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया था। इसके साथ ही बीएसएफ ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भी हथियार बरामद हुए हैं। दोनों ही मामले आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के हैं। जवानों ने हथियार पुलिस को सौंप दिए हैं। जबकि नक्सलियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
झरने के बगल में छिपाए गए थे हथियार
आमाबेड़ा थाने से पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर एटेगांव मारी की ओर निकली थी। गश्त के दौरान टीम मुत्तेखड़का जल प्रपात के पास पहुंची। वहां पर जवानों को झरने के बगल में कुछ पत्थर दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जवानों ने पत्थर हटाकर तलाशी ली तो वहां एक झोले से हथियार बरामद हुए। इसमें 9 एमएम की पिस्टल, कट्टा, पिस्टल की 10 और कट्टे के 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सलियों से की जा रही पूछताछ
वहीं अर्रा स्थित बीएसएफ कैंप से सर्चिंग पर निकले जवानों ने जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में लखमू और उसका साथी शामिल है। जवानों ने उनके कब्जे से एक वॉकी-टॉकी, कुल्हाड़ी, रुपये और नक्सल सामग्री बरामद की है। दोनों नक्सलियों को जवान पकड़कर कैंप में पहुंचे हैं। वहां उनसे पूछताछ की गई है। इसके बाद अब दोनों को आमाबेड़ा थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन