फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Villagers hunted deer and were partying in forest police arrested five people in Jagdalpur

Jagdalpur: ग्रामीणों ने हिरण का किया शिकार, जंगल में ही कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 01:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Dec 2024 01:30 PM IST
सार

बस्तर में ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करके जंगल में ही पिकनिक मना रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Villagers hunted deer and were partying in forest police arrested five people in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करते हुए उसके 17 हिस्से कर के जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, विभाग ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है, इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल ही में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया था। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हिरण के मास को पका कर पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मास को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे, जंगल मे टीम ने  दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए तो कुछ ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं, 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद कांगेर वेल्ली नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed