फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Truck collided with bike Pondum gram panchayat secretary died

Jagdalpur: ट्रक की टक्कर से पोंदुम ग्राम पंचायत के सचिव की मौत, पूरी रात सड़क पर तड़पते रहे, सुबह हुई जानकारी

Thu, 02 Mar 2023 05:56 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

पोंदुम ग्राम पंचायत के सचिव राजेंद्र नेताम की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में हुई दुर्घटना के बाद वह गंभीर हालत में सड़क पर तड़पते रहे। अत्यधिक खून वह जाने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck collided with bike Pondum gram panchayat secretary died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दंतेवाड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत पोंदुम ग्राम पंचायत के सचिव राजेंद्र नेताम की बीती शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पातररास के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारी है। समय से अस्पताल नहीं पहुंचने से उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम चारामा ले जाया जाएगा। पंचायत सचिव की अचानक मौत से जिले के समस्त पंचायत सचिवों में भी शोक है। पंचायत सचिव एवं सरपंच संघ की ओर से मृतआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पोंदुम पंचायत सचिव राजेंद्र नेताम बीती शाम करीब 6:30 बजे कुम्हाररास से वापस दंतेवाड़ा आ रहे थे। पातररास के पास बन रही रोड-पुल कंस्ट्रक्शन स्थल पर हादसे में मौत हो गई। वर्तमान में बचेली से दंतेवाड़ा के बीच क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क एवं पुल को बनाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने पुल बनाने वाली जगह पर गढ्ढे खोद रखे हैं उक्त स्थल पर आवागमन के लिए बाईपास रोड भी बना दिया है। मगर संकेतक बोर्ड नहीं लगाए हैं। जिसके वजह से रात के वक्त राहगीरों को रास्ता ठीक से समझ नहीं आता। ठेकेदार की घोर लापरवाही के वजह से आए दिन इस रोड पर हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सचिव राजेंद्र नेताम बीती शाम कुम्हाररास से जनपद के एक बाबु की प्रमोशन उपरांत दी गई विदाई पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर दंतेवाड़ा की ओर बाईक से लौट रहे थे। उसी दरम्यान पातररास के पास डायवर्जन स्थल पर पीछे से आ रही एक ट्रक ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी, जिससे सचिव राजेंद्र नेताम बाईक समेत गिर कर घायल हो गए। कई घंटों तक अंधेरे में वे सड़क पर यूं ही घायल अवस्था में पड़े रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद कर उन्हें अस्पताल पहीं पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक रक्त रिसाव की वजह से घटना स्थल पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी बॉडी को गुरुवार को उठाकर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। इधर नेताम की मौत की खबर से जनपद पंचायत परिवार समेत सभी पंचायत सचिव साथी उन्हें अंतिम बार देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। परिवारजनों से मिली जानकारी के मुताबिक नेताम का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम चारामा में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed