फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three youths returning after seeing fair died in a road accident in Jagdalpur

Jagdalpur: मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, रात भर पड़े रहे शव, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 12 Jan 2024 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

जगदलपुर में  बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम तोबरीगुड़ा में रहने वाले तीन युवक बीती रात घर आने के दौरान उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three youths returning after seeing  fair died in a road accident in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगदलपुर में  बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम तोबरीगुड़ा में रहने वाले तीन युवक बीती रात घर आने के दौरान उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। रात की वजह से घायल युवकों को कोई नही देख सका, सुबह लोगों ने मृतकों को देखा और उसके बाद पुलिस को सुचना दी  गई। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप  दिये गये। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए बड़ाजी थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के  युवक राजू राम नाग 28 वर्ष , गणेश गणेश व नाबालिक खीरसागर बीती रात दाबपाल में नाट देखने के लिए मोटरसाइकिल में गए हुए थे, रात को वापस आने के दौरान गांव पहुचने से पहले ही अचानक मोड़ में मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस घटना में तीनों युवक खेत मे जा गिरे, जहां मौके पर तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

घटना रात को होने के कारण कोई भी घायलों को देख नही सका था जिसके कारण रात भर खेत मे पड़े रहने के कारण युवको को बेहतर उपचार नही मिल पाया, सुबह जब ग्रामीणों के वाहन के साथ ही घायलों को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed