फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Thieves steal lakhs from shops in Jagdalpur

Jagdalpur: चोरों ने एक रात में तोड़े चार दुकानों के ताले, लाखों की चोरी; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 May 2023 09:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 May 2023 09:26 AM IST
सार

जगदलपुर में कुछ चोरों ने एक रात के अंदर ही चार दुकानों पर सेंध लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
Thieves steal lakhs from shops in Jagdalpur
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में सोमवार की सुबह शहर के चार व्यापारियों के लिए बुरी सुबह आई। शहर में कुछ चोरों ने एक रात के अंदर ही चार दुकानों पर सेंध लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र व बोधघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि चांडक सुपर मार्ट, अमन मोबाइल, लक्ष्मी अन्न भंडार, एसएस ट्रेडर्स जैसे बड़े दुकानों में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद व्यापारी वहां पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें चोर दिखाई दिए हैं, जहां चोरों के द्वारा दुकान के गल्ले से पैसा निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि अब तक कितने की चोरी हुई है। लेकिन चोरों ने बड़े ही चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया है। व्यापारियों ने बताया कि अमन मोबाईल के यहां से 2 आइफोन ले जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed