{"_id":"66d94ba1bfdb29addf0c853d","slug":"six-naxalites-killed-in-an-encounter-between-police-and-naxalites-on-chhattisgarh-and-telangana-border-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, छह नक्सली ढेर; दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, छह नक्सली ढेर; दो जवान घायल
Thu, 05 Sep 2024 11:41 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:41 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में छह नक्लियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक छह नक्सली ढेर हो गए हैं। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच चल रही है। जवानों ने सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। दो जवान घायल भी हुए हैं। पूरा ऑपरेशन तेलंगाना के वरिष्ठ पुलिस अफसरों की निगरानी में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर भारी संख्या में हैं नक्सली
गुड़ाला करकागुडेम में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर ग्रे हाउड की टीम मौके पर पहुंची। सुबह में पहुंचते ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं कुछ नक्सली घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मौके पर जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह ने किया था बीते दोनों छत्तीसगढ़ का दौरा
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने नक्सलियों से अपील की थी कि को मुख्यधारा में शामिल हो जाएं नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहें। इसके बाद से ही जवानों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन में भी जमकर सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के खाते में के लिए ये मानसून सीजन बेहतर साबित हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि नक्सलियों के खात्मे के लिए यह मानसून सीजन जवानों के लिए बेहतर साबित हो रहा है। सर्च ऑपरेशन के लिए यह समय ज्यादा उपयुक्त होता है।
कुछ दिन पहले बीजापुर में नौ नक्सली हुए थे ढेर
वहीं बीती चार सितंबर को छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। भारी संख्या में हथियार और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। मुठभेड़ में जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया था। पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान नौ माओवादी मारे गए।

सीएम साय ने जवानों को दी थी बधाई
दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नौ नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा 13 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर प्राप्त हुई। निश्चित ही यह सुरक्षाबल के जवानों के लिए बड़ी सफलता है। मैं इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन