फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   rotten dead body of a young man found hanging from tree in jagdalpur

Jagdalpur: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, तीन दिन बाद भी नही हो सकी शिनाख्त

Wed, 29 Mar 2023 07:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

पुलिस ने बताया की युवक के शव के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। इसके कारण युवक की किसी भी प्रकार से कोई भी जानकारी अब तक हाथ नहीं लगी है। पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
rotten dead body of a young man found hanging from tree in jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छोटे देवड़ा के जंगल में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया की 25 मार्च की रात को गांव के कुछ लोगों ने जंगल में एक शव को पूरी तरह से सड़ी- गली हालत में देखा था। पुलिस ने शव को रस्सी से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा। गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। तीन दिनों तक परिजनों के इंतजार किया, लेकिन पता नहीं चलने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed