फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Prime Minister Narendra Modi will visit Bastar on April 8 amid Lok Sabha elections 2024

छत्तीसगढ़ आ रहे पीएम: आठ अप्रैल को नरेंद्र मोदी का बस्तर दौरा, तैयारियों में जुटी भाजपा; पदाधिकारियों की बैठक

Thu, 04 Apr 2024 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 10:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को बस्तर आ रहे हैं। यहां वह छोटे आमाबाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पदाधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will visit Bastar on April 8 amid Lok Sabha elections 2024
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्रि के आरंभ होने से एक दिन पूर्व आठ अप्रैल को बस्तर आयेंगे। भानपुरी क्षेत्र के गांव छोटे आमाबाल में प्रधानमंत्री मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जोर शोर से तैयारियां आरंभ कर दी हैं। 

विज्ञापन

भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार की शाम विशेष विमान से बस्तर पहुंच कर सीधे छोटे आमाबाल गांव का दौरा किया। वहां होने वाले प्रधानमंत्री जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। आज गुरुवार की सुबह भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा की तमाम तैयारी व रुपरेखा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दो घंटे लंबी बैठक ली, जिसमें मोदी जी की सभा के लिये सभी कार्य व तैयारी को एक दिन पहले पूरा करने कहा गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा के प्रभारी का दायित्व वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा गया है, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है। पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करने चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, बैठक में नितिन नवीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला प्रदेश प्रवास है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा अत्यंत महत्वपूर्ण  है। जिसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहे। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में सभा हो रही है, जिसे पूर्णतः सफल बनाने बड़ी गंभीरता से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गर्मी का समय है, सभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनकी सुविधा व जन सभा की व्यवस्था के लिये पदाधिकारी कार्यकर्ता बिना थके रूके काम करें। बस्तर की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बेहद महत्वपूर्ण है। 

बैठक में प्रमुख रूप से शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी,वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,श्रीनिवास राव मद्दी, जी वेंकट, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,संतोष बाफना,आलोक ठाकुर, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह,आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed