फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Owner got pamphlets printed on Somari disappearance in Jagdalpur

Jagdalpur: सोमारी के गुम होने पर मालिक ने पर्चा छपवाए पर्चे, 15 अक्तूबर से है लापता

Sun, 22 Oct 2023 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

माता रूक्मणी आश्रम में रहने वाले लोगों ने एक (स्वान) सोमारी को पाला रखा था, अचानक से 15 अक्तूबर को सोमारी लापता हो गई, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई।

विज्ञापन
Owner got pamphlets printed on Somari disappearance in Jagdalpur
सोमारी के गुम होने पर मालिक ने पर्चा छपवाए पर्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान गुम होने, बच्चा गुमने, पासपोर्ट, एटीएम, रिजल्ट आदि गुम होने पर लोग इसकी जानकारी विज्ञापन के माध्यम से देते हैं। साथ ही मिलने पर फोन नंबर जारी किया जाता है, लेकिन जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित माता रूक्मणी आश्रम में रहने वाली सोमारी (स्वान) के गुम होने पर मालिक के द्वारा जगह-जगह पोस्टर चिपकाने के साथ ही उसके मिलने पर जानकारी देने की बात कही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माता रूक्मणी आश्रम में रहने वाले लोगों ने एक (स्वान) सोमारी को पाला रखा था, अचानक से 15 अक्तूबर को सोमारी लापता हो गई, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसके नही मिलने पर सोमारी के बारे में विस्तृत जानकारी को लेकर एक पोस्टर बनवाया गया, जिसमें बताया गया कि सोमारी के गले में एक पट्टा बंधा हुआ है, एक कान बड़ा व एक कान नीचे की ओर है, पूछ व पैर के किनारे में सफेद रंग भी है, साथ ही सिर के पीछे में सफेद टिकली भी है, वही मालिक के द्वारा अगर सोमारी की कोई भी जानकारी मिलने पर अपना फोन नम्बर के साथ ही वॉट्सऐप करने की बात भी कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed