{"_id":"64c115b6962c69523a01da05","slug":"one-arrested-for-betting-through-whatsapp-on-the-roadside-in-jagdalpur-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Crime: सड़क किनारे व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सट्टा, मैसेज से ऑनलाइन दांव लगवाते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Crime: सड़क किनारे व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सट्टा, मैसेज से ऑनलाइन दांव लगवाते एक गिरफ्तार
Wed, 26 Jul 2023 06:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:16 PM IST
सार
जगदलपुर में पुलिस ने ऑनलान सट्टा खिलवाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन दांव लगवा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने ऑनलान सट्टा खिलवाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन दांव लगवा रहा था। इसके लिए सट्टा पर्चियों की जगह मैसेज का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालबाग इलाके का है।
विज्ञापन
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि आमागुडा पुराना गैस गोदाम के पास एक युवक वाट्सएप मैसेज से ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और वहां रहने वाले हरेन्द्र कश्यप को पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज में ऑनलाइन दांव लगवाने का पता चला।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई है। इसके जरिए अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन