फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   NSUI attacks BJP targeting everything from tracksuit purchase scam to fake FIR in Jagdalpur

जगदलपुर: एनएसयूआई का भाजपा पर हमला, ट्रैक सूट खरीदी घोटाले से लेकर फर्जी FIR लेकर साधा निशाना

Sun, 21 Sep 2025 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

बस्तर जिला युवा कांग्रेस (शहर) जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि ट्रैक सूट खरीदी से लेकर सफाई टेंडर तक हर जगह कमीशन का खेल हो रहा है।

विज्ञापन
NSUI attacks BJP targeting everything from tracksuit purchase scam to fake FIR in Jagdalpur
NSUI का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राजनीति इस समय ट्रैक सूट खरीदी घोटाले को लेकर गरमा गई है।करोड़ों रुपये के इस घोटाले का खुलासा करने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला एवं NSUI रायपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी पर भाजपा सरकार ने झूठी FIR दर्ज कर राजनीतिक प्रतिशोध का घिनौना खेल खेला है, भ्रष्टाचार को उजागर करने और फर्जी डिग्री माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई कर भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने लाती है,  कांग्रेस का कहना है कि सरकार जनता के पैसे की बंदरबांट में लिप्त है और जब कोई सच सामने लाता है तो उस पर दमनचक्र चलाया जाता है, युवा कांग्रेस एवं NSUI ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संरक्षण में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। विभाग की संचालक तनुजा सलाम तक गंभीर सवालों से बचती नजर आईं और घबराहट में चप्पल तक छोड़कर भागना इस बात का प्रमाण है कि विभाग में अनियमितताएँ गहरी हैं। 

विज्ञापन


दमनकारी रवैया भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, उन पर झूठे मुकदमे थोपे गए और विपक्षी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, इसी दमन के विरोध में युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के संजय मार्केट में गृहमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


बस्तर जिला युवा कांग्रेस (शहर) जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि ट्रैक सूट खरीदी से लेकर सफाई टेंडर तक हर जगह कमीशन का खेल हो रहा है। भाजपा नेता सौरभ लूनिया जैसे लोग अधिकारियों पर दबाव बनाकर फैसले करवाते हैं। मगर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी धमकी से डरने वाले नहीं, हम हर घोटाला जनता के सामने उजागर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर जिला NSUI (शहर) जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी ने कहा कि भाजपा शासन का चेहरा भ्रष्टाचार की गारंटी है। सच बोलने वालों पर FIR और मुकदमे दर्ज करना तानाशाही है। अगर सरकार ईमानदार है तो निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराती? NSUI हर स्तर पर इस तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी, युवा कांग्रेस नेता आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी है। ट्रैक सूट खरीदी हो या सफाई टेंडर, हर जगह कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। सच उजागर करने वाले भावेश शुक्ला और प्रशांत गोस्वामी पर झूठी FIR सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध का सबूत है।भाजपा नेताओं के इशारे पर भ्रष्टाचार की फाइलें लिखी जाती हैं और अधिकारियों से फैसले करवाए जाते हैं। मगर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं, हम हर घोटाले को जनता के सामने लाएंगे।युवा कांग्रेस व NSUI सड़कों से लेकर विधानसभा तक इस लड़ाई को लड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed