{"_id":"67e28bce5f933587b40f21d7","slug":"naxalite-with-a-bounty-of-25-lakhs-killed-in-dantewada-encounter-100-maoists-killed-in-83-days-in-jagdalpur-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी नक्सली, 83 दिन में 100 माओवादी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी नक्सली, 83 दिन में 100 माओवादी ढेर
Tue, 25 Mar 2025 04:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:26 PM IST
सार
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बस्तर पुलिस ने 83 दिनों में 100 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वही पुलिस के द्वारा अब तक भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन
25 लाख का इनामी सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नार्थ जोनल में मुरली के नाम से मशहूर सुधीर उर्फ सुधाकर को आज सुबह पुलिस टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है, वही सुधीर के बारे मे पुलिस और भी जानकारी खगाल रही है, देखा जाए तो पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि नार्थ जोनल में अपने नाम का डंका बजाने वाले सुधीर को जवानों ने ढेर कर दिया है, फिलहाल इन 25 वर्षों में सुधीर और किन घटनाओ में शामिल था, उसका भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दन्तेवाड़ा तथा बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गिरसापारा,इकेली, नेलगोड़ा,बोड़गा के मध्य जंगल पहाड़ी में आज सुबह मुठभेड़ हुई, नक्सलियों के बड़े टॉप लीडर के द्वारा लिए जा रहे बैठक की सूचना पर 24 मार्च को दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स की टीम रवाना हुई थी, जहाँ 25 मार्च की सुबह मुठभेड़ हुई,25 मार्च के सुबह लगभग 8 बजे ग्राम गिरसापारा, इकेली, नेलगोड़ा, बोड़गा के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो दोपहर तक लगातार चलती रही,फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 3 पुरूष नक्सलियों का शव बरामद हुआ, जिसमें सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ सोनसाय उर्फ मुरली (अंकेसरापु सरैया) जो नक्सलियों की टीम में एसजेडसीएम निवासी तारलापल्ली वारंगल तेलंगाना बताया जा रहा है, यह नक्सली सन् 1999 में दंडकारण्य क्षेत्र में प्रवेश किया और 2003 में माड़ क्षेत्र के साथ-साथ गढ़चिरौली में मुरली के नाम से सक्रिय रूप से शामिल रहा, 2012 से नक्सली कमांडर प्रभाकर के साथ काम कर रहा था जो 2014-15 से एसजेडसी (SZC) का सदस्य रहा, उक्त नक्सली नक्सल संगठन के नार्थ ब्यूरो से भी जुड़़ा हुआ था जो दंडकारण्य तथा माड़ डिविजन में मोपोस इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि इन 26 वर्षो में सुधीर उर्फ मुरली नार्थ जोन जिसमें दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागाँव, राजनांदगांव में काफी सक्रिय था, इसके अलावा और जानकारी निकाला जा रहा है, वही दो अन्य नक्सलियों की पहचान मन्नू बारसा एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख रूपये, निवासी बोड़गा, थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर व पण्डरू अतरा एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख रूपये, निवासी बोड़गा, थाना भैरमगढ, जिला बीजापुर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये बरामद हुआ हथियार व सामाग्री
1. इंसास 1 नग एवं मैग्जीन - 2 नग, जिंदा राउण्ड - 16 नग,
2. 303 रायफल 1 नग एवं मैग्जीन - 1 नग, राउण्ड - 5 नग।
12 बोर रायफल 1 नग एवं जिंदा राउण्ड - 3 नग, मिस्स राउण्ड - 1 नग, इसके अलावा देशी एचई- 5 नग, बारूद गोला - 3 नग, फटाखा - 20 नग, मैग्जीन पोच - 03 नग, वायर पिला-काला रंग का लगभग- 30 मीटर, बैटरी - 05 नग, थरमष - 01 नग, काला कलर का कपड़ा स्टार बना हुआ - 01 नग, पिट्टू बैग - 06 नग, नक्सली वर्दी पेंट - 01 नग, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।