फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   MLA and Mayor attended the Bhoomi Pujan program organized in Shyama Prasad Mukherjee Auditorium in Jagdalpur

जगदलपुर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक और महापौर

Sun, 10 Aug 2025 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है, जिससे बस्तर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

विज्ञापन
MLA and Mayor attended the Bhoomi Pujan program organized in Shyama Prasad Mukherjee Auditorium in Jagdalpur
विधायक किरण देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक जगदलपुर  किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है, जिससे बस्तर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, इस कार्य के पूर्ण होने पर दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा में काफी सहूलियत होगी, विधायक किरणदेव ने इसकी महत्ता को देखते हुए सीएसपीडीसीएल को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने पर जोर देते कहा कि इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरी होने से बस्तरवासियों में काफी हर्ष है, अब सभी लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी, अब रथ परिचालन के दौरान विद्युत आपूर्ति चालू रहेगी और अब हम बिना विद्युत बाधा के रथ परिचालन का आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन


उक्त बात विधायक किरण देव ने रविवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल में बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व रथ परिक्रमा मार्ग पर 7 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम अवसर पर कही, उन्होंने इस मौके पर क्षेत्र की जनता के अपेक्षा के अनुरूप अन्य विकास कार्यों को भी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया, टाऊन हॉल में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  किरण देव ने कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के संबंध में विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका आज सिरहासार चौक से लालबाग, आमागुड़ा चौक तक भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन


इस भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य प्रारंभ होने पर विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग मां दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी ,भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है। इस रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है, जिसके लिए भूमिगत विद्युत तार बिछाने की अत्यधिक आवश्यकता थी, जो अब मूर्त रूप लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed