फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   matri shakti scooty rally will come out on tomorrow chaitra navratri in jagdalpur

चैत्र नवरात्रि कल: सर्व हिंदू समाज मनाएगा सृष्टि सृजनोत्सव, दंतेश्वरी मंदिर से निकलेगी मातृ शक्ति स्कूटी रैली

Tue, 21 Mar 2023 06:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Mar 2023 06:28 PM IST
सार

हिंदू समाज की ओर से आह्वान किया गया कि, सभी अपने घरों के सामने रंगोली, दीपमाला व तोरण से सुसज्जित कर नववर्ष का स्वागत परपंरानुसार करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को हिन्दू नववर्ष के परंपराओं के अनुसरण की जानकारी निरंतर मिलती रहे। 

विज्ञापन
matri shakti scooty rally will come out on tomorrow chaitra navratri in jagdalpur
चैत्र नवरात्रि पर स्कूटी रैली निकालेगी मातृ शक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्व हिंदू समाज की ओर से 'सृष्टि सृजनोत्सव' नववर्ष उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर से मातृ शक्ति स्कूटी रैली भी निकलेगी। इसके साथ ही दीप अलंकरण और महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। सर्व हिंदू समाज की ओर से बताया गया कि हिंदू परंपरा के अनुसार, लोका समस्त सुखनों भवन्तु के साथ यज्ञ अनुष्ठान होगा। 

विज्ञापन


समाज की ओर से मंगलवार को बताया गया कि हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को सृष्टि सृजन दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मातृ शक्ति की स्कूटी रैली दोपहर 2.30 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, शहीद पार्क चौक होते हुए श्री राम चौक, जय सतंभ चौक से जगन्नाथ मंदिर और वहां से फिर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। 
विज्ञापन




सृष्टि सृजन दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को पूजा अनुष्ठान नियत शुभ बेला पर संपन्न की जाएगी। सन्ध्या 5.30 बजे यज्ञ और महाआरती मां दंतेश्वरी मंदिर ज्योति कलश भवन में सपन्न होगी। समाज की ओर से आह्वान किया गया कि, सभी अपने घरों के सामने रंगोली, दीपमाला व तोरण से सुसज्जित कर नववर्ष का स्वागत परपंरानुसार करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को हिन्दू नववर्ष के परंपराओं के अनुसरण की जानकारी निरंतर मिलती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed