फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Massive collision between three trucks in Jagdalpur two killed

Jagdalpur Accident: तीन ट्रकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो की हुई मौत, सड़क पर लगा कई किलोमीटर जाम

Wed, 14 Feb 2024 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Feb 2024 10:56 PM IST
सार

घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Massive collision between three trucks in Jagdalpur two killed
जगदलपुर में तीन ट्रक भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बागमुंडी पनेडा के पास बुधवार को तीन ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई, इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा गया, वही शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक ट्रक गीदम से जगदलपुर की ओर जा रहा था, वही एक अन्य ट्रक जगदलपुर से गीदम की ओर आ रहा था, इस दौरान बंजारिन घाट के पास अनियंत्रित गति और मोड़ होने के कारण दोनों ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे इसके पीछे से आ रही एक और ट्रक अनियंत्रित होकर इन ट्रकों से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

घटना के बाद राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग में दोनों ओर कुछ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed