फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Maoists killed a youth in Sukma

Jagdalpur: नक्सलियों ने पहले युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
सार

परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Maoists killed a youth in Sukma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के चिंतागुफा में रहने वाले युवक की नक्सलियों ने डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक को घर से उठाया और फिर घर के सामने ले जाकर पहले डंडे से खूब पीटा और फिर पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति सेठिया की नक्सलियों ने शनिवार की रात हत्या कर दी। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ उसकी पत्नी रेवती व बेटी ज्योति भी साथ में थे, इसी दौरान करीब 4 से 5 नक्सली उसके घर पहुंचे। जबरदस्ती उसे घर से निकाला। फिर अपने साथ घर के बाहर लेकर गए। जहां उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed