फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Landslide on Koraput-Kirandul railway section due to heavy rains passenger trains cancelled in Jagdalpur

Jagdalpur: भारी बारिश के चलते कोरापुट-किरंदुल रेलखंड पर भूस्खलन, यात्री ट्रेनें रद्द

Wed, 02 Jul 2025 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

जगदलपुर में लगातार हो रही भारी वर्षा ने कोरापुट-किरंदुल रेलखंड की रफ्तार थाम दी है। वाल्टेयर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मल्लीगुडा और जरती स्टेशनों के बीच पहाड़ी चट्टानें गिरने से रेल मार्ग बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Landslide on Koraput-Kirandul railway section due to heavy rains passenger trains cancelled in Jagdalpur
रेलखंड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में लगातार हो रही भारी वर्षा ने कोरापुट-किरंदुल रेलखंड की रफ्तार थाम दी है। वाल्टेयर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मल्लीगुडा और जरती स्टेशनों के बीच पहाड़ी चट्टानें गिरने से रेल मार्ग बाधित हो गया है, जिससे इस रूट की कई यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही राहत और मरम्मत कार्य के लिए कर्मचारी आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक को शीघ्र बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। भारी बारिश के बावजूद टीम द्वारा लगातार निगरानी और सफाई का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रभावित रेल सेवाएं:
 ट्रेन संख्या 18448 — जगदलपुर से भुवनेश्वर जाने वाली हीराखंड एक्सप्रेस, दिनांक 02 जुलाई 2025 को रद्द।
 ट्रेन संख्या 18516 — किरंदुल से विशाखापत्तनम जाने वाली रात्रि एक्सप्रेस, दिनांक 02 जुलाई 2025 को रद्द।

रेलवे अधिकारियों ने बताया की टीम त्वरित रूप से स्थल पर पहुँची है जहाँ उन्होंने स्थिति का आकलन, योजना और शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है भारी भरकम मशीनरी, मानव संसाधन और आवश्यक सामग्री मौके पर भेजी गई है और रेल लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed