गौतम की भी नहीं बची जान: कांकेर हादसे में आठवें बच्चे की भी मौत, स्कूल से लौट रहे ऑटो को ट्रक ने मारी थी टक्कर
कांकेर के कोरर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चे एक ऑटो से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए हादसे में घायल आठ साल के गौतम मंडावी की भी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद उसे रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कांकेर में नौ फरवरी को स्कूल से लौटते समय बच्चों से भरे ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के दौरान ऑटो में आठ बच्चे सवार थे। इनमें से सात की घटना वाले दिन ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में हादसा, सात छात्रों की मौत: स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभी
जानकारी के मुताबिक, कांकेर के कोरर में हुए हादसे के बाद गुरुवार देर रात गौतम को रायपुर लाया गया थ। डॉक्टरों ने गौतम को कुजुअल्टी विभाग में भर्ती किया था। यहां से सीसीयू में भेजा गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था। चार डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि गौतम के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर था। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया था। हादसे में मृत अन्य बच्चों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें...कांकेर हादसा: सात छात्रों की मौत का मामला, बालोद के रहने वाले थे दो बच्चे, दोनों आपस में थे भाई-बहन
स्कूल से लौटने के दौरान ट्रक ने मारी थी टक्कर
कांकेर के कोरर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चे एक ऑटो से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चा और ऑटो चालक घायल हो गए थे। सभी बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल के छात्र थे। यह प्राइमरी क्लास में पढ़ते थे और सभी की उम्र चार से सात साल के बीच थी।