फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur: A young man was murdered in a land dispute, the killer killed him with an axe; Police engaged in in

Jagdalpur: जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से हत्यारे ने उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Sep 2024 10:19 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

बस्तर जिले में जमीन विवाद  को लेकर एक युवक ने अपने ही परिवार के युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Jagdalpur: A young man was murdered in a land dispute, the killer killed him with an axe; Police engaged in in
जगदलपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम राउतपारा में बीती रात जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही परिवार के युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि राउतपारा निवासी परमेश्वर यादव पिता मुन्ना लाल 25 वर्ष बीती रात अपनी मां ललिता को लेकर अपने ही रिश्तेदार के घर पहुंचा। जहां बताया कि विगत पांच वर्षों से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा जमीन का बंटवारा होने के बाद ही क्षमता से अधिक जमीन को ले लिए हो। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की मारपीट के बाद आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से परमेश्वर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed