{"_id":"63ecb6c1671b5ed0260883e9","slug":"jagdalpur-medical-college-employees-submitted-memorandum-to-health-minister-ts-singhdev-for-regularization-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मेकाज के कर्मचारियों ने सौंपा पत्र, बोले- सर नियमित कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मेकाज के कर्मचारियों ने सौंपा पत्र, बोले- सर नियमित कर दीजिए
Wed, 15 Feb 2023 04:11 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 04:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जगदलपुर के दौरे पर हैं। इसदौरान मेकाज (मेडिकल कॉलेज जगदलपुर) के कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कई मांगों को रखा है। कर्मचारियों ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमितकर्मी के रूप में भर्ती करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगदलपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मेकाज (मेडिकल कॉलेज जगदलपुर) के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को रखा। इसके साथ ही संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने की मांग भी की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ज्ञापन सोपते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बताया की बस्तर संभाग के अन्तर्गत बस्तर जिले के एकमात्र मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डीएमएफटी मद से वित्त पोषित 179 कर्मचारी कार्य कर रहें हैं। इनकी भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी और आज तक यहां कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने का खतरा हर समय मंडराता रहता है। प्रत्येक छह माह में एक्सटेंशन लेकर दोबारा कार्य में रखा जाता है, जिस कारण कर्मचारियों पर नौकरी से हटा दिया जाने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अनुरोध किया कि उन्हें स्वशासी मद से संविदा किया जाए या फिर राज्य शासन के किसी मद में समायोजित कर हमें संविदा कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जिससे हम कर्मचारी अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने मंत्री को बताया कि बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आने वाले दिनों में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डिमरापाल प्रारंभ होना है।
विज्ञापन
इसके साथ मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भी रिक्त पदों पर नियमित व संविदा के पद पर नियुक्त करना विचाराधीन है। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमितकर्मी के रूप में भर्ती भी कर्मचारियों की हो सकती है। कर्मचारियों की मांग को सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पत्र लेकर चले गए।