फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur: CSP Jagdalpur referred from Mekaj to Raipur, Superintendent of Police reached the hospital late nig

Jagdalpur: मेकाज से रायपुर रेफर हुए सीएसपी जगदलपुर, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक

Tue, 19 Mar 2024 02:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 02:11 PM IST
सार

जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक को देर रात तबियत खराब होते ही मेकाज में भर्ती किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
Jagdalpur: CSP Jagdalpur referred from Mekaj to Raipur, Superintendent of Police reached the hospital late nig
मेकाज में भर्ती हुए सीएसपी जगदलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक की देर रात तबियत खराब होने के कारण उन्हें मेकाज में भर्ती किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक भी देर रात अस्पताल पहुंचे, जहां मंगलवार की सुबह उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि उदित पुष्कर आईपीएस जो वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के पद पर पदस्थ है, सोमवार की रात अचानक से उनके सीने में दर्द होने के कारण मौके पर तैनात जवानों ने आला अधिकारियों को सूचना देते हुए मेकाज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सीएसपी के स्वास्थ्य खराब होने की जानकती लगते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, यातायात प्रभारी अभिजीत भदौरिया के अलावा अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सीएसपी को बेहतर उपचार के लिए एमआईसीयू में भर्ती करने के साथ ही उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया। खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed