फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur: Body of missing youth found after two days, he was worried about something,

Jagdalpur: दो दिन बाद मिला लापता युवक का शव, किसी बात को लेकर था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Sep 2024 01:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

दो दिन से लापता युवक का शव मेटावाड़ा में बरामद किया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की खोजबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Jagdalpur: Body of missing youth found after two days, he was worried about something,
शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर वार्ड निवासी 43 वर्षीय धीरज पांडेय का शव दो दिन की तलाश के बाद सोमवार की शाम को मेटावाड़ा से बरामद किया गया। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाज भेजा गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धीरज पांडेय पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव का सामना कर रहा था। वे घर पे बिना किसिको को बताए दों दिन से लापता था।

विज्ञापन


परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन  कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को शामिल किया और तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि मेटावाड़ा के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला है। इसी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और जांच शुरू की। इस दौरान, नदी किनारे के इलाकों में खोजबीन की गई, क्योंकि आशंका जताई जा रही थी कि युवक नदी में कूद गया हो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने भी अपने उपकरणों के साथ खोजबीन की। सोमवार की शाम, लगातार दो दिनों की मेहनत के बाद, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मेटावाड़ा से युवक का शव मिला। शव की बरामदगी के बाद, परिजनों का हाल बेहाल हो गया, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाज भेजा गया।


कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने बताया कि धीरज पांडेय मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे थे और बिना बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश के लिए कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की बरामदगी के बाद परिजनों से पूछताछ करने और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की बात कही है। मृतक के दो बच्चे भी हैं, जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के संभावित कारणों को स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed