फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Influenced by Lone Varratu campaign six Naxalites surrendered three had a reward on their heads in Jagdalpur

Jagdalpur: लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन पर था इनाम

Wed, 26 Mar 2025 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 221 ईनामी सहित कुल 912 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं, इन नक्सलियों का कहना है कि बाहर के नक्सली यहां आकर बस्तर के लोगों का शोषण कर रहे हैं।

विज्ञापन
Influenced by Lone Varratu campaign six Naxalites surrendered three had a reward on their heads in Jagdalpur
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं बातचीत कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष नक्सलियों सहित भटके हुए नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सली संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 3 ईनामी सहित 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की। 

विज्ञापन


अब तक इतनों ने छोड़ा नक्सलियों का साथ
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 221 ईनामी सहित कुल 912 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं, इन नक्सलियों का कहना है कि बाहर के नक्सली यहां आकर बस्तर के लोगों का शोषण कर रहे है, साथ ही भेदभाव भी करते है, इन्ही बातों को देखते हुए अबतक इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुके है, 
विज्ञापन


ये हैं आत्मसमर्पित नक्सली
 
1. शांति मण्डावी पति स्व0 मोहन मण्डावी 25 वर्ष निवासी बोदली पटेलपारा थाना मालेवाही जिला बस्तर कंपनी नम्बर 6 की सदस्य जिसपर 8 लाख का ईनाम था, 
विज्ञापन
विज्ञापन

2.सुखराम उर्फ बादल मरकाम पिता धामा उर्फ धामू मरकाम 24 वर्ष निवासी टेटम पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा उत्तर सब जोनल सदस्य 3 लाख ईनाम था, 
3.प्रकाश उर्फ चिन्ना सोड़ी पिता स्व. भीमा सोड़ी 25 वर्ष निवासी परलागट्टा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष 2 लाख ईनाम था।
4.मुकेश उर्फ कमलू सुण्डाम पिता मंगडू सुण्डाम 31 वर्ष निवासी परलागट्टा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष था,
5.मुचाकी सन्नी पति मुचाकी अर्जुन 22 वर्ष निवासी गुफड़ी केशापारा थाना गादीरास जिला सुकमा बुरगुम आरपीसी केएएमएस सदस्य था 
6.जोगा मुड़ाम पिता स्व. भीमा मुड़ाम 26 वर्ष निवासी परलागट्टा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ग्राम परलागट्टा संघम सदस्य ने नक्सलियों का साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed