फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Health Minister reached Medical College Dimrapal

Jagdalpur: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे मेडिकल कॉलेज, बोले- मेकाज में जल्द बंदूक के साथ तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बस्तर कई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेडिकल क्षेत्र में भी अच्छी सेवाएं देते हुए अग्रणी बनाना है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
Health Minister reached Medical College Dimrapal
स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचे, जहां डीन से लेकर अन्य चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जहां स्वास्थ्य मंत्री ने महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जल्द ही हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने की बात भी कही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बस्तर कई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेडिकल क्षेत्र में भी अच्छी सेवाएं देते हुए अग्रणी बनाना है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी कहा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में स्वशासी समिति के नये ड्राफ्ट के अनुसार संशोधित नियमावली में साधारण सभा एव प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के नाम का अनुमोदन किया ।  
विज्ञापन


ये हुई है घोषणाएं
स्वशासी मद के आय व व्यय एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 का ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑटोनॉमस बजट में शामिल महाविद्यालय से संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट हेतु तैयार प्राक्कलन अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमईटी सेल की स्थापना के लिए लगने वाले संसाधन के क्रय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल में नवीन छात्रावास निर्माण कार्य, छात्र-छात्राओं के भोजन की व्यवस्था के लिए संचालित चार मेस का उन्नयन एवं फर्नीचर का क्रय किये जाने, बाह्य-आत्तरिक परीक्षकों को विशेष मानदेय राशि प्रदाय करने, विद्युत सब स्टेशन का उन्नयन/नवीनीकरण करने एवं विद्युत सब स्टेशन तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य के लिए, महाविद्यालय भवन तथा छात्रावास में लगे वाटर कूलर तथा वाटर फिल्टर की मरम्मत व नवीन हाई-कैपेसिटी (कर्मशियल)/मध्यम कैपेसिटी वाटर फिल्टर क्रय के लिए अनुमोदन किया गया। इसके अलावा चिकित्सालय से संबंधित विषय पर सीएसआर और सीएमपीएचटीएफ-नियमित मद अंतर्गत चिकित्सालय टॉयलेट एवं पाइप लाइन रिनोवेशन कार्य, आपातकालीन चिकित्सालय में पार्किंग हेतु शेड निर्माण, चिकित्सालय स्टोर भवन की छत पर शेड निर्माण हेतु चर्चा की गई।


शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापात, जगदलपुर में चिकित्सालय की आवश्यकतानुसार सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर की संख्या में वृद्धि किये जाने हेतु प्रस्ताव और गेस्ट हाउस रिनोवेशन के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया गया। बैठक में रेडियोलॉजी विभाग हेतु एक सोनोग्राफी मशीन क्रय, ब्लड बैंक हेतु वाहन, अस्थिरोग विभाग हेतु आवश्यक सी-आर्म मशीन, पैथोलॉजी विभाग में आवश्यक पेंटाहेड माइक्रोस्कोप क्रय, एसटीपी मरम्मत कार्य हेतु चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed