फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Headmistress hangs herself over family dispute

Chhattisgarh: पारिवारिक विवाद में प्रधानाध्यापिका ने लगाई फांसी, घर से लेकर स्कूल तक शोक की लहर

Tue, 20 Feb 2024 12:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

रिश्तेदारों के साथ चल रहे विवाद के बीच प्रधानाध्यापिका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। विगत कई महीनों से विवाद चल रहा था। मौत की खबर सुनने के बाद घर और स्कूल तक में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Headmistress hangs herself over family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र कस तोकापाल बेडागुड़ा में रहने वाली प्रधानाध्यापिका ने मंगलवार की सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतारा। वहीं उसे पीएम के लिए डायल 112 की मदद से मेकाज लाया गया। वहीं प्रधानाध्यापिका की मौत की खबर लगते ही घर से लेकर स्कूल में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतिका कांति नागेश के मौसा जीतू ठाकुर ने बताया कि बुरुंगपाल के स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद में पदस्थ कांति नागेश 37 वर्ष अपने मां, पिता के अलावा एक छोटे भाई के साथ रहती थी। घर के पास ही रहने वाले रिश्तेदारों से विगत कई वर्षों से किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


इसके अलावा कई बार इस मामले को लेकर परिजनों के द्वारा थाने में शिकायत देने के साथ ही पंचायत तक में मामले की शिकायत दी गई। लेकिन कोई भी हल नही निकला। मंगलवार की सुबह कांति अपने कमरे से निकल कर बाथरूम तक गई। उसके बाद वापस कमरे में चली गई। आठ बजे तक जब बाहर नहीं आई तो उसकी मां बुटकी नागेश कमरे में गई। जहां बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज ले जाया गया है। वहीं परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि रिश्तेदारों के द्वारा लगातार आये दिन हो रहे विवाद के चलते प्रधानाध्यापिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को कमरे से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइट नोट बरामद नही हुआ है। शिक्षिका की मौत की खबर लगते ही स्कूल में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed